शासकीय एस.एस.पी. महाविद्यालय, वारासिवनी की छात्रा कु. रिशिका टेटे पिता श्री मनोहर टेटे, बीएससी प्रथम वर्ष का चयन चारुसत विश्वविद्यालय, गुजरात में 29 अक्टूबर 2026 से आयोजित पश्चिम क्षेत्र विश्वविद्यालय स्तरीय बैडमिंटन महिला प्रतियोगिता के लिए हुआ है।विगत एक दशक में पहली बार महाविद्यालय के किसी खिलाड़ी का विश्वविद्यालय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। रिशिका नगर के इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास करती हैं। इसी तरह, महाविद्यालय के एमए द्वितीय वर्ष के छात्र मधुर डोंगरे, पिता श्री गोवर्धन डोंगरे, का चयन 30 अक्टूबर 2026 से जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के आयोजन में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार जिला एवं संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दोनों विद्यार्थियों का चयन किया गया है। दोनों ही प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनके चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. गेड़ाम, क्रीड़ा अधिकारी श्री विकास साहू, क्रीड़ा समिति के समस्त सदस्य, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, नियमित कार्यालय कर्मचारी, अतिथि विद्वान, जनभागीदारी शिक्षक एवं कर्मचारी तथा आउटसोर्स कर्मियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



