सेवा, संवेदना और अपनत्व की भावना को साकार करते हुए सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत आज शहर के शिशुगृह, सोशल केयर नवजागृति महिला मंडल में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिशुगृह की एक बालिका का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। संस्था में निवासरत बच्चों को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।
कार्यक्रम में श्री शेषराव यादव, श्री धर्मेंद्र मिगलानी एवं श्री अजय सक्सेना, श्री संजय पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। साथ ही संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अंकिता त्रिपाठी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश शिवहरे भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।
इसी क्रम में सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत बालगृह जनमंगल संस्थान में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बालगृह में निवासरत बच्चों को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री बृजेश शिवहरे उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों ने बालगृह के बच्चों के साथ सुखद संवाद किया तथा उन्हें, अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए प्रेरित किया। एडीएम श्री सिंह ने बच्चों से सहज संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।

