प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सिविल अस्पताल सेवढ़ा में स्वास्थ्य शिविर एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती संध्या राय रहीं, जबकि अध्यक्षता सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती संध्या राय ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा आयुष्मान योजना के माध्यम से आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं का लाभ लेने की आमजन अपील भी की। सांसद श्रीमती राय ने सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण भी किया तथा अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे एवं छड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद सेवढ़ा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गोविन्द सिंह नागिल, श्री मुकेश चौधरी सहित जनप्रतिनिधि, तहसीलदार श्री राजेन्द्र सिंह जाटव, बीएमओ श्री रामेश्वर शर्मा, अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।