दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है। हर परिवार चाहता है कि उसके घर में भी दीप जले, मिठाइयां बांटी जाएं और त्योहार की खुशियां मनाई जाएं। लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर कुछ परिवारों के लिए त्योहार की खुशियां जुटाना भी मुश्किल होता है। ऐसे ही परिवारों के घरों में दीपावली की रौनक लाने के लिए आनंद विभाग कटनी की टीम ने 'हर घर दिवाली, घर-घर दिवाली' महोत्सव के तहत सराहनीय पहल की।राज्य आनंद संस्थान, आनंद विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार ग्राम भरवारा में आयोजित इस कार्यक्रम में भिक्षावृत्ति कर जीवनयापन करने वाले परिवारों को चिह्नित कर दीपावली की खुशियों से जोड़ने के लिए विशेष किट वितरित की गई। इसमें 11 दीये, तेल, रुई-बाती, मिठाई, पटाखे, फुलझड़ी, लाई-बताशा, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा, माचिस सहित पूजन एवं दीपावली से जुड़ी अन्य सामग्री शामिल थी। इसके साथ ही महिलाओं को साड़ियां और बर्तन भी वितरित किए गए।जब इन परिवारों को त्योहार मनाने के लिए जरूरी सामग्री मिली तो उनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। आनंद विभाग की टीम ने ग्राम जुहला, बनहरा और रामपुर खिरहनी में भी किट वितरण कर जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
संस्कृति
जरूरतमंद परिवारों के घर भी रोशन हुई दिवाली, आनंद विभाग ने बांटी खुशियों की किट 11 दीये, तेल, मिठाई, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा सहित पूजन सामग्री के साथ महिलाओं को साड़ी और बर्तन भी दिए

भौकाल डेस्क8 नवंबर 2026 · 2 मिनट


