70वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता 2026 के चतुर्थ दिवस पर हॉकी टर्फ मैदान, एमआईटी बायपास, मंदसौर में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में ग्वालियर संभाग ने सागर संभाग को 4–0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल में उज्जैन संभाग ने शहडोल संभाग को 8–0 से हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह सुनिश्चित की। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने मैदान पर मौजूद खेल प्रेमियों में उत्साह भर दिया।
शनिवार को होगा खिताबी मुकाबला एवं समापन समारोह
प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9:00 बजे हॉकी टर्फ मैदान, एमआईटी बायपास, मंदसौर में ग्वालियर संभाग एवं उज्जैन संभाग के मध्य खेला जाएगा। इसके साथ ही तृतीय स्थान के लिए हार्डलाइन मुकाबला भी आयोजित होगा। फाइनल के अवसर पर प्रतियोगिता का समापन समारोह भी संपन्न होगा।
आयोजन में सहयोग देने वालों का योगदान सराहनीय
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ऑब्जर्वर, डीपीआई भोपाल श्री देवेंद्र बाथम, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री घीसालाल जोगचंद, संयोजक एवं प्राचार्य श्री के.सी. सोलंकी, प्राचार्य श्री सुदीप दास, प्राचार्य डॉ. विजय सिंह पुरावत, प्राचार्य श्री उमाशंकर पांडे, श्री राजेश रत्नावत, श्री राकेश पुरोहित, श्री महेंद्र शुक्ला, श्री रघुवीर मालवीय, डॉ. रजक, श्री मेवा फरोस, श्री शैलेंद्र मसीह, श्री मंगलेश बैरागी, श्रीमती किरण कुमावत, श्री मुसेब खान, श्री सुरेशचंद बोराना, श्री अर्जुन परिहार, श्री मुकेश जैन, श्री जितेन कनौजिया, श्री सकलेन मंसूरी, श्री विपिन चरेड, श्री कीर्तिराज सिंह गौड़ एवं संस्कृत गुरु श्री दिनेश दास बैरागी सहित समस्त प्राचार्यों, शिक्षकों, खेल प्रशिक्षकों एवं आयोजन सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
खेलो, बढ़ो और आगे बढ़कर प्रदेश का गौरव बनो
समस्त खेल प्रेमियों एवं नगरवासियों से अपील है कि शनिवार को आयोजित होने वाले फाइनल मुकाबले एवं समापन समारोह में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहभागी बनें।



