सिवनी जिले के पांच डाकघरों में आधार से जुड़े काम कराने के लिए 25 और 26 सितंबर 2026 को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान आधार केंद्र सामान्य समय से अलग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक काम करेंगे।
इन डाकघरों में मिलेगी सुविधा
बालाघाट डाक संभाग के अंतर्गत सिवनी प्रधान डाकघर के साथ छपारा, बरघाट, घंसौर और लखनादौन उप डाकघरों में आधार पंजीयन एवं अद्यतन की सुविधा उपलब्ध है। जिले के लोग अपने नजदीकी केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं।
इन केंद्रों पर नया आधार पंजीयन, आधार कार्ड में सुधार और बायोमेट्रिक अद्यतन कराया जा सकेगा। आवश्यक विवरण बदलने के साथ आधार में मोबाइल नंबर और ई-मेल जोड़ने की सेवा भी उपलब्ध रहेगी।
दो दिन पहले मिलेंगे टोकन
विशेष अभियान के लिए टोकन 23 और 24 सितंबर 2026 को वितरित किए जाएंगे। आधार संबंधी काम कराने वाले लोगों को निर्धारित तारीखों में निकटतम डाकघर आधार केंद्र पहुंचकर उपलब्ध सेवा लेने की सलाह दी गई है।


