कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के आधारकार्ड, समग्र आईडी एवं ई-केवायसी अपडेट करने के लिए प्रारंभिक चरण में तीन सीएफटी अंतर्गत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में यह शिविर सीएफटी खितरपाल (विजयपुर), आवदा (कराहल), मानपुर (श्योपुर) अंतर्गत आने वाली पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर आयोजित किये जा रहे है। सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रारंभिक चरण में तीन सीएफटी की पंचायतों में पंचायतवार शिविरों का आयोजन जारी है। इसी क्रम में 06 अक्टूबर को विजयपुर विकासखण्ड के लाडपुरा में, कराहल विकासखण्ड के सूसवाडा में एवं श्योपुर के धीरोली ग्राम में प्रातः 11 बजे से 04 बजे तक शिविर आयोजित होंगे। ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले उक्त शिविरों के लिए शिविर प्रभारी नियुक्त किये गये है। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामवासियों के आधार कार्ड, समग्र आईडी, ई-केवायसी आदि अपडेट किये जायेंगे, जिससे योजनाओं में तकनीकी त्रुटियों के चलते लाभ नही मिलने की समस्या को दूर किया जायेगा, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके।