महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 अंतर्गत 26 सितम्बर से 5 अक्टूबर, 2026 तक आंगन मिलन सेवा का आयोजन सेक्टर अनुसार तीन चरणों में किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों तक पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी एवं सेवाओं को प्रभावी रूप से पहुँचाना है।
इसीक्रम में आज प्रथम चरण में निर्धारित सेटर अनुसार 310 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रथम दिवस बाल स्वास्थ्य एवं आंगनवाड़ी गतिविधियां 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को केंद्र पर एकत्रित कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन एवं ऑडियो-वीडियो का प्रदर्शन किया गया।
साथ ही बच्चों के लिए खेल, मनोरंजन एवं आनंदमयी गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों में उत्साह फलों एवं मिठाईयों का वितरण किया गया। किशोरी बालिकाओं तथा 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों को पूरक पोषण आहार का वितरण किया गया। साथ ही बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण वृद्धि निगरानी तथा पोषण संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।


