कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में जिले के युवाओं को रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बैंगलोर की प्रतिष्ठित आईटी कंपनी HPE (Hewlett Packard Enterprise) द्वारा कॉमर्स ग्रेजुएट युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप ड्राइव का आयोजन किया गया। ड्राइव में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से कुल 119 युवाओं ने सहभागिता की, जिनमें से 9 युवाओं का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए किया गया है।
चयन प्रक्रिया के माध्यम से जिले के युवाओं को प्रतिष्ठित आईटी कंपनी के साथ कार्य करने और व्यावसायिक क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला है। अप्रेंटिसशिप के दौरान युवाओं को कार्यस्थल की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करने तथा भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
अप्रेंटिसशिप ड्राइव में चयनित युवाओं में जागृति बघेल, शासकीय महाविद्यालय विदिशा; तनीशा साहू, गर्ल्स कॉलेज गंजबासौदा; सागर पटेल, एल.बी.एस. कॉलेज गंजबासौदा; शरद कुशवाह एवं सूर्यांश वर्मा, एल.बी.एस. कॉलेज सिरोंज; आशी सरदेशी एवं कुलदीप पटवा, जैन कॉलेज विदिशा; पुष्पेंद्र, वात्सल्य कॉलेज विदिशा तथा प्रियांशु चतुर्वेदी शामिल हैं।
जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से जोड़ने की यह पहल रोजगारोन्मुखी अवसरों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे युवाओं को अपनी शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा युवाओं की क्षमता और योग्यता के अनुरूप रोजगार, प्रशिक्षण एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थानों एवं कंपनियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भरता और बेहतर कैरियर की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें है।



